Home > राज्यो से ,slider news,
अटल को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब , सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्रद्धांजलि दी.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से देश में शोक की लहर है. अटल को श्रद्धांजलि देने के लिए राजनेता उनके घर पहुंचे. उनका पार्थिव शरीर दोपहर एक बजे तक बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा रहेगा. शाम 4 बजे दिल्ली के स्मृति स्थल पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. à¤…टल बिहारी वाजपेयी को पिता तुल्य बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वाजपेयी ने अपने नेतृत्व और संघर्ष से जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान की.  प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने जीवन का प्रत्येक पल राष्ट्र को समर्पित कर दिया था और उनका जाना, एक युग का अंत है.कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी के आवास पर पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी.  सोनिया गांधी  ने वाजपेयी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि वाजपेयी जीवन भर लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खड़े रहे. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने वाजपेयी के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति वाजपेयी की सेवाओ को लंबे समय तक याद किया जाएगा.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने तप और अथक परिश्रम से पार्टी को सींच कर एक वटवृक्ष बनाया और भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ी.अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वाजपेयी एक सच्चे भारतीय राजनेता थे. उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता, परिपक्वता और वाकपटुता उन्हें सबसे अलग बनाता है. à¤²à¥‹à¤•सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें भारतीय राजनीतिक फलक का चमकता सितारा बताया. महाजन ने कहा कि उनके निधन से हुई क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि मातृभूमि का एक अनमोल रत्न खो गया.उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, कृषि मंत्री राधा मोहन सिह, पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी.

Share This News :