Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
अर्जेंटीना और चिली में 6.4 तीव्रता का भूकंप

ब्यूनस आयर्स। पश्चिमी अर्जेंटीना और चिली के कुछ हिस्सों में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। इस दौरान जान माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। अर्जेंटीना के भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि सैन जुआन प्रांत में स्थानीय समयानुसार रविवार शाम पांच बजकर 57 मिनट पर भूकंप आया जिसका केंद्र 130 किलोमीटर गहराई में था।

चिली के सरकारी राष्ट्रीय आपातकालीन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि वहां भूकंप की तीव्रता 6.5 दर्ज की गई। भूकंप के झटके आटाकामा, कोक्विंबो, वाल्पाराइसो, ओ होगिंस और सैंटियागो मेट्रो क्षेत्र में महसूस किए गए। सैन जुआन में थोड़े समय के लिए फोन सेवाएं बाधित हो गई थीं।

Share This News :