Home > राज्यो से ,slider news,
पाकिस्तान के 'सुल्तान' बने इमरान खान, प्रधानमंत्री पद की ली शपथ

पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ के चीफ इमरान खान ने 22वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली. भारत से नवजोत सिंह सिद्धू इमरान के शपथ समारोह में शामिल हुए. पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और अभिनेता जावेद शेख समेत कई बड़ी हस्तियां भी इमरान के शपथ समारोह में शामिल हुईं.इमरान खान की पत्नी बुशरा मेनका भी उनके शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचीं.नवजोत सिंह सिद्धू और पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा इस्लामाबाद में हो रहे इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे. इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा से मुलाकात की.

Share This News :