Home > राज्यो से ,slider news,
कांग्रेस में बदलाव: मोतीलाल वोरा की जगह अहमद पटेल बने कोषाध्यक्ष, मीरा कुमार की सीडब्ल्यूसी में एंट्री

नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी में कई बदलाव किए।  सोनिया गाँधी  के राजनीतिक सचिव और सलाहकार अहमद पटेल को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया। उनसे पहले मोतीलाल वोरा 17 साल से कोषाध्यक्ष थे। वोरा को सोनिया गांधी ने 2001 में कोषाध्यक्ष नियुक्त किया था। 89 साल के वोरा को अब ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में महासचिव (प्रशासन) बनाया गया।
राहुल गांधी ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया। सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष राहुल गांधी ही हैं। इस कमेटी में 22 सदस्य, 19 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 10 विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। वहीं, राज्यसभा सदस्य  à¤†à¤¨à¤‚द शर्मा  à¤•ो एआईसीसी के विदेशी मामलों के विभाग का अध्यक्ष बनाया गया। पहले यह जिम्मेदारी डॉ. कर्ण सिंह के पास थी। इनके अलावा लुईजिन्हो फलेरियो को डॉ. सीपी जोशी की जगह नॉर्थ ईस्ट राज्यों (असम शामिल नहीं) का इंचार्ज बनाया गया। लुईजिन्हो को कमेटी में महासचिव भी नियुक्त किया गया।

Share This News :