Homeखेल ,
मैच जीतकर कोहली ने अनुष्का के नाम किया अपना अवॉर्ड, इस अंदाज में बोला थैंक्स!

भारत ने इंग्लैंड में खेली जा रही टेस्ट सीरीज में शानदार वापसी करते हुए बुधवार को नॉटिंगम में 203 रनों से जीत दर्ज की। इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले कप्तान विराट कोहली ने टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को इस जीत का श्रेय दिया। इसके साथ ही कोहली ने अपने प्रदर्शन का श्रेय एक बार अपनी पत्नी और बॉलीवुड स्टार अनुष्का शर्मा को दिया और उन्हें खास अंदाज में शुक्रिया कहा।   

'वो मुझे हमेशा प्रेरित करती है'
विराट कोहली ने मैच खत्म होने के बाद मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड लेते हुए एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन का श्रेय अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को दिया। कोहली ने कहा, ''मैं अपनी पारी अपनी पत्नी को समर्पित करता हूं जो यहां है और मुझे प्रेरित करती रहती है। उसने अतीत में बहुत कुछ झेला है तो वह इस श्रेय की भी हकदार है। वह मुझे हमेशा अच्छे प्रदर्शन के लिये प्रेरित करती है।

Share This News :