Home > राज्यो से ,slider news,
गिरी 4 मंजिला इमारत, कई लोगों के दबने की आशंका, NDRF की टीम रवाना

अहमदाबाद के ओढव इलाके में रविवार देर शाम जीवन ज्योत सोसायटी के पास एक चार मंजिला इमारत गिर गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक सरकारी आवास योजना की 4 मंजिला इमारत अचानक धराशायी हो गई. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

गुजरात के गृहमंत्री प्रदीप जडेजा ने कहा कि मौके पर 5 एनडीआरएफ की टीम भेज दी गई है. टीम गांधीनगर से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गई है. इसके अलावा म्यूनिसिपल कारपोरेशन, फायर ब्रिगेड और राज्य सरकार पूरी मशीनरी के साथ बचाव कार्य चला रही है

एडिशनल सीएफओ राजेश भट के मुताबिक इस बिल्डिंग में कुल 32 फ्लैट थे. 40 साल पुरानी इस बिल्डिंग में दरार आने पर लोगों को नोटिस दे दिया गया था. एक दिन पहले यानी शनिवार को ही इमारत खाली कराई गई थी. इसके बावजूद कुछ लोग इमारत में फिर से चले गए थे. मौके पर बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है.

इमारत गिरने की खबर मिलते ही फायर की टीम मौके पर पहुंच गई. मलबे में दबे 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है.

 

Share This News :