Home > राज्यो से ,slider news,
जेल में राम रहीम के लिए आईं बेशुमार राखियां, लिखा था

दुष्कर्म के अपराध में सुनारियां जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के नाम बेशुमार राखियां व बंडल पहुंचे हैं। डाक विभाग व जेल प्रशासन इन्हें लेकर परेशान हो गया है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री व साधारण डाक से लाखों की संख्या में डेरा अनुयायियों ने पहले ग्रीटिंग कार्ड और अब राखियां भेजे हैं। इनका वजन एक टन के करीब है। वैसे राम रहीम का वजन इस समय 84 किलो है। इन चिट्ठियों को जेल तक पहुंचाने के लिए डाक विभाग को ऑटो बुक करना पड़ा है। डाकिया राजेश कुमार का कहना है कि ग्रीटिंग कार्ड व राखियां सुनारिया जेल तक पहुंचाने के लिए ऑटो के किराए के पैसे अपनी जेब से भर रहा है। ऐसी चिट्ठियों का आना अभी भी रुका नहीं है।

15 अगस्त को जन्मदिन भी मनाया : एक साल पहले 25 अगस्त 2017 को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वियों से दुष्कर्म के दो मामलों में दोषी करार दिया था। इसके बाद उसे हेलीकॉप्टर के जरिए रोहतक के सुनारियां स्थित जिला जेल लाया गया था। इसके बाद जहां इस प्रकरण को एक साल हो चला है, वहीं कथित तौर पर 15 अगस्त को राम रहीम का जन्मदिन भी मनाया जाता रहा है। इसी के चलते पिछले कुछ दिनों से यहां हजारों की तादाद में ग्रीटिंग कार्ड्स आए। यह सिलसिला चल ही रहा था कि रक्षाबंधन के चलते फिर से डाक विभाग और जेल प्रशासन के सामन दिक्कत आन खड़ी हुई।

डिवाइस की आशंका : सुरक्षा के लिहाज से हर सामान व पैकेट को खंगाला जा रहा है। राखी के पैकेट के जरिए जेल में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस न पहुंच पाए, इसके लिए उन्हें स्कैन किया जा रहा है। इस डिवाइस के जरिए राम रहीम बाहर से संपर्क में रह सकता है। इन पैकेटों को स्कैन करना जेल प्रशासन का सिरदर्द बन गया है।

Share This News :