Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
2020 में इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कॉनक्लेव की मेजबानी करेगा भारत: पीएम मोदी

काठमांडू। बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (BIMSTEC) के 4 सम्मेलन में शामिल होने नेपाल पहुंचे पीएम मोदी ने सभी सदस्य देशों को वर्ष 2020 में होने वाले अंतरराष्ट्रीय बौद्धिस्ट सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि सभी देश हमारी साझा संस्कृति के अटूट बंधन से जुड़े हुए हैं। भारत की नेबरहुड फर्स्ट और एक्ट ईस्ट की पॉलिसी का समागम बंगाल की खाड़ी में होता है। पीएम ने आह्वान किया कि बिम्सटेक के देशों को आपस में ट्रेड कनेक्टिविटी, इकोनामिक कनेक्टिविटी, डिजिटल कनेक्टिविटी और लोगों से लोगों के बीच की कनेक्टिविटी पर काम करना होगा। इसके अलावा हमें कोस्टल सिटी और मोटर व्हीकल समझौतों पर आगे बातचीत करनी होगी।

उन्होंने कहा कि भारत बिमस्टेक स्टार्टअप कॉनक्लेव आयोजित करने के लिए तैयार है। इस पर हम सभी देश मिलकर बल दे सकते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में कला, संस्कृति, सामुद्रिक कानूनों एवं अन्य विषयों पर शोध के लिए हम नालंदा विश्वविद्यालय में एक सेंटर फॉर बे ऑफ बंगाल स्टडीज की स्थापना भी करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी ने बिमस्टेक नेताओं से मुलाकात की वहीं इन सब के साथ नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से भी मिले।

 

Share This News :