Homeखेल ,
15 गोल्ड समेत जीते 69 मेडल

नई दिल्ली। à¤­à¤¾à¤°à¤¤ के लिए एशियन गेम्स 2018 यादगार बन गया। इस बार भारत ने इन खेलों के इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। भारत ने इस बार 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 कांस्य पदक सहित 69 मेडल अपने नाम किए हैं।

इससे पहले भारत का एशियन गेम्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 1951 में था, उस वक्त दिल्ली में हुए एशियाड में भारत ने 15 गोल्ड समेत 51 पदक जीते थे। यदि पदकों के लिहाज से देखा जाए तो इससे पहले भारत का प्रदर्शन साल 2010 में सबसे अच्छा रहा था, उस वक्त भारत ने 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 कांस्य समेत कुल 65 पदक हासिल किए थे।

Share This News :