Homeखेल ,
भारत-इंग्लैंड चौथा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर

साउथम्पटन। à¤­à¤¾à¤°à¤¤ और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया। इंग्लैंड ने शनिवार को तीसरे दिन की समाप्ति तक दूसरी पारी में 91.5 ओवरों में 8 विकेट पर 260 रन बना लिए। इस तरह उसने 233 रनों की बढ़त बना ली जबकि उसके 2 विकेट अभी शेष हैं। सैम कुरैन 37 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

इंग्लैंड ने तीसरे दिन बिना किसी नुकसान के 7 रनों से आगे खेलना शुरू किया। कुक ने जैनिंग्स के साथ 24 रन ही जोड़े थे कि बुमराह की गेंद पर वो स्लिप में राहुल को कैच थमा बैठे। राहुल ने तीसरे प्रयास में कैच लपका। अभी टीम का स्कोर 33 तक ही पहुंचा था कि ईशांत की गेंद पर राहुल ने मोईन (9) का कैच लपका। शमी ने पहले सत्र के अंतिम ओवर में जैनिंग्स (36) को एलबीडब्ल्यू किया। शमी ने दूसरे सत्र की पहली गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को बगैर खाता खोले पैवेलियन लौटा दिया।इंग्लैंड को कप्तान रूट से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वे 48 रन बनाकर रन आउट हुए। स्टोक्स ने इशांत की गेंद को मिड-ऑन की तरफ खेला और रन के लिए दौड़े, शमी ने गेंद कलेक्ट कर स्ट्राइकर छोर पर डायरेक्ट थ्रो पर रूट को रन आउट कर दिया। इसके बाद अश्विन ने स्टोक्स (30) को रहाणे के हाथों झिलवाया। स्टोक्स और बटलर ने छठे विकेट के लिए 56 रन जोड़े। बटलर 69 रन बनाने के बाद ईशांत की गेंद पर एलबीडब्ल्यू दिए गए, इंग्लैंड ने इस पर रिव्यू लिया लेकिन फैसला बरकरार रहा। शमी ने आदिल रशीद (11) को विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों झिलवाया। शमी ने आदिल रशीद (11) को विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों झिलवाया। शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 53 रनों पर 3 विकेट लिए। ईशांत को 2 विकेट मिले, जबकि अश्विन और बुमराह को 1-1 विकेट मिले।इंग्लैंड के पहली पारी के 246 रनों के जवाब में भारत ने चेतेश्वर पुजारा के नाबाद 132 रन की पारी के दम पर 273 रन बनाए थे। मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के स्पिनर मोईन अली ने घातक गेंदबाजी की और पांच भारतीय बल्लेबाजों को पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया वहीं भारतीय बल्लेबाज पुजारा ने नाबाद शतकीय पारी खेलकर भारत को अहम बढ़त दिलाई।

Share This News :