Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
2+2 वार्ता: सुषमा बोलीं- PAK आतंकियों पर US के एक्शन से भारत खुश, खत्म करेंगे आतंकवाद

भारत और अमेरिका के बीच गुरुवार को पहली 2+2 द्विपक्षीय वार्ता हुई. इस दौरान दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार समेत कई अन्य मुद्दों पर बात की. गुरुवार को हुई इस मुलाकात में रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने समकक्ष अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, रक्षामंत्री जेम्स पैटिस से बातचीत की.

दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान Communications Compatibility and Security Agreement (COMCASA) समझौते पर साइन किए गए हैं. इस समझौते के तहत भारत को अमेरिका नई तकनीक के साथ काम करने का फायदा मिलेगा. इसके अलावा दोनों देश अब नई हॉटलाइन से जुड़ेंगे. ये नई हॉटलाइन रक्षामंत्री और विदेश मंत्री लेवल की होगी.

भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ साथ

साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि दोनों देशों के बीच भारत के Nuclear Suppliers Group (NSG) में शामिल होने पर भी बात हुई. हम अमेरिका की अफगानिस्तान नीति का समर्थन करते हैं.

सुषमा ने कहा कि अमेरिका की तरफ से लश्कर-ए-तैयबा के खिलाफ की गई कार्रवाई का हम स्वागत करते हैं. ये सब संगठन पाकिस्तान से काम कर रहे हैं, जो अमेरिका और भारत पर सीधा असर डालते हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने इस बैठक में H1 वीज़ा का मुद्दा भी उठाया, हमें उम्मीद है कि अमेरिका भारत के हितों में ध्यान में रखते हुए कोई फैसला लेगा.

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ साथ में काम करेंगे. दोनों देशों के बीच नई हॉटलाइन जुड़ेगी. उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका के

Share This News :