Home > राज्यो से ,slider news,
दिल्ली में पेट्रोल 80 रुपए के पार, मुंबई में 88 के करीब; 3 दिन में 1 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी

नई दिल्ली. पेट्रोल-डीजल के रेट हर रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल शनिवार को 39 पैसे महंगा होकर 80.38 रुपए पर पहुंच गया। मुंबई में 38 पैसे की बढ़ोतरी की गई।मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 87.77 रुपए का हो गया। तीन दिन में 1 रुपए से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है। शनिवार को दिल्ली में डीजल 44 पैसे और मुंबई में 47 पैसे महंगा हो गया। तेल कंपनियां तीन दिन से पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा रही हैं। सिर्फ बुधवार को कोई बदलाव नहीं किया। इससे पहले, 26 अगस्त से 4 सितंबर तक लगातार 10 दिन तक रेट बढ़ाए

गए।

 

मेट्रो शहरों में पेट्रोल

शहर शुक्रवार को रेट (रुपए/लीटर) शनिवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 79.99 80.38 39 पैसे
मुंबई 87.39 87.77 38 पैसे
मेट्रो शहरों में डीजल

शहर शुक्रवार को रेट (रुपए/लीटर) शनिवार को रेट (रुपए/लीटर) बढ़ोतरी
दिल्ली 72.07 72.51 44 पैसे
मुंबई 76.51 76.98 47 पैसे
4 साल में एक्साइज ड्यूटी 9 बार बढ़ाई, सिर्फ एक बार घटाई: केंद्र सरकार पेट्रोल पर 19.48 रुपए और डीजल पर 15.33 रुपए एक्साइज ड्यूटी लेती है। आखिरी बार अक्टूबर 2017 में ड्यूटी 2 रुपए घटाई थी। लेकिन, 2014 से 2016 के बीच इसमें 9 बार इजाफा किया। इस दौरान पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 11.77 रुपए और डीजल पर 13.47 रुपए बढ़ाई। इससे 3 साल में सरकार का कलेक्शन दोगुने से भी ज्यादा हो गया। वित्त वर्ष 2014-15 में पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी से सरकार को 99,184 करोड़ रुपए मिले। वहीं, 2017-18 में ये 2,29,019 करोड़ पहुंच गया।

Share This News :