Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
जम्मू कश्मीर: आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़, एक जवान शहीद-दो आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर के सोपोर में शुक्रवार सुबह आतंकियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई. बताया जा रहा है कि इसी समय कश्मीर के बांदीपुरा इलाके में भी एनकाउंटर चला. बांदीपुरा मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया है. वहीं दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को गुरुवार रात बांदीपुरा इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. बताया जा रहा है कि आतंकी रिहायशी इलाके में जा छुपे थे.

सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके का घेराव कर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों ने इस मुठभेड़ में आतंकियों का सामना किया.

 

Share This News :