Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
साध्वी प्रज्ञा ने कहा- सुरक्षा में बरती जा रही लापरवाही; शराब पीकर आते हैं पीएसओ

भोपाल. मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में बरी हो चुकी साध्वी प्रज्ञा भारती ने शुक्रवार देर रात प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी सुरक्षा में चूक का आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भोपाल पुलिस की ओर से मिले पीएसओ उनकी सुरक्षा का ख्याल नहीं रखते। शराब पीते हैं और कहीं आने-जाने पर साथ चलने से इनकार तक कर देते हैं।

 

साथ ही सवाल उठाया कि वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिलने के बाद भी यदि कभी कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? रिवेयरा टाउन स्थित बंगले पर उन्होंने शुक्रवार देर रात मीडिया से बात की। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी संजय साहू, सीएसपी और थाना प्रभारी के साथ बंगले पर पहुंचे।

 

उन्हें सुरक्षा के लिए नए पीएसओ दिए जाने का आश्वासन दिया। साध्वी के सहयोगी पुष्पेंद्र मिश्रा ने बताया कि यदि प्रज्ञा की सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान नहीं रखा गया तो वे शनिवार को मुख्यमंत्री और डीजीपी से मिलेंगी।

Share This News :