Home > राज्यो से ,slider news,
आश्रम में मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म, 6 आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर। à¤—्वालियर में दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों को सहारा देने वाली एनजीओ स्नेहालय में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। संस्था में पिछले 11 माह से आश्रय लेने वाली मूक-बधिर महिला के साथ चौकीदार पिछले 6-7 महीने से दुष्कर्म कर रहा था। महिला के गर्भवती होने का पता चलने पर संस्था के संचालक डॉ बीके शर्मा व पत्नी भावना शर्मा ने चेकअप कराया।5 माह का गर्भ होने की पुष्टि होने पर संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को देने की बजाए, अमानवीय कृत्य किया। संचालक दंपति ने मूक-बधिर को गर्भ गिराने के लिए प्रसाद में दवा दी। दवा के सेवन करने के बाद महिला की ब्लीडिंग हुई। और 5 माह का भ्रूण गिर गया। संचालक ने इस कृत्य को छिपाने के लिए स्टाफ की मदद से कैंपस में कपड़ों के बीच भ्रूण को रख जलवा कर नष्ट कर दिया।

इसकी भनक महिला बाल विकास विभाग के अस्सिटेंट डायरेक्टर को इसकी भनक लगते ही जांच के लिए टीम भेजी। जांच में पुष्टि होने के बाद एसपी नवनीत भसीन को अवगत कराकर बिलौआ थाने में 9 आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व साक्ष्य मिटाने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने संचालक दंपति सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी भी पुलिस की हिरासत में हैं। लेकिन पुलिस ने उसके गिरफ्तारी की पुष्टि नही की है।

झांसी रोड पर स्थित ग्वालियर चैरिटेबिल हॉस्पिटल मैटली चैलेंज सामाजिक संस्था के डबरा रोड पर अडूपुरा के पास स्नेहालय है। इसमें दिव्यांग बच्चों व बच्चियों को आश्रय दिया जाता है। इसके अलावा कैंपस में स्कूल व हॉस्पिटल भी है। संस्था को राज्य व केंद्र के अलावा विदेशों भी आर्थिक मदद मिलती है। इसके संचालक डॉ बीके शर्मा है।महिला बाल विकास विभाग ने अगस्त में 12 युवतियों व महिलाओं को वन स्टॉप केंद्र से स्नेहालय में शिफ्ट किया था। साथ ही 25 साल की एक मूक बधिर महिला का भी भेजा था। यह महिला कहां की रहने वाली है। इसका किसी को पता नही है। महिला इशारों में 2 बच्चे होने की बात कहती है । मूक-बधिर सोमवार को कुछ बैचेन नजर आई। उसने बताया कि पेट में दर्द हो रहा है। और यूरेन नही आ रही है। महिला को सबसे पहले आंतरी के प्राथमिक स्वास्थ्य चेकअप कराया गया। चेकअप के बाद महिला को मंगलवार को केआरएच भेज दिया गया। जहां अल्ट्रासाउंड व यूरेन टेस्ट कराया। जिससे इस बात की पुष्टि हुई कि महिला को 5 माह का गर्भ है।डॉ बीके शर्मा व पत्नी भावना शर्मा ने बुधवार की दोपहर को उसे प्रसाद में दवा दी। दवा का असर होते ही महिला की ब्लीडिंग शुरू हो गई। और गर्भपात हो गया।संस्था के संचालक ने कैंपस में ही स्टाफ की मदद से कपड़ों में रखकर भ्रूण को जलाकर उसके साक्ष्य नष्ट कर दिये। लेकिन किसी तरह इसकी भनक महिला बाल विकास विभाग को लग गई। गुरुवार को टीम भेजकर जांच कराई। जांच में पुष्टि होने के बाद इसकी सूचना बिलौआ थाना पुलिस को दी।

संचालक दपंति सहित 6 गिरफ्तार

शुक्रवार की आधी रात को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालक डॉ. बीके शर्मा पुत्र श्रीरामबाबू शर्मा निवासी नाका चन्द्रवनी, डॉ. भावना शर्मा पत्नी बीके शर्मा, डॉ. विवेक साहू पुत्र भगवानलाल साहू निवासी नाकाचद्रवनी, रवि बाल्मिकपुत्र बलवंंत बाल्मिक निवासी मकौड़ा, गिर्राज बघेल पुत्र बेताल सिंह निवासी सिकरोदा, जयप्रकाश शर्मा पुत्र आदिलाल शर्मा निवासी ग्वालियर को पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी साहब सिंह गुर्जर निवासी तुरारी पुलिस की हिरासत में है। लेकिन पुलिस ने उसके पकड़े जाने की पुष्टि नही की है। डॉ.पुष्पा शर्मा और प्रभा यादव को पुलिस तलाश रही है।

Share This News :