Homeखेल ,
टेनिस की दुनिया में इन खिलाड़ियों का जलवा, देखिए तस्वीरें

दुनिया के सबसे पसंदीदा खेलों में से एक टेनिस के महिला खिलाड़ियों की खूबसूरती के चर्चे होना आम बात है। अलग- अलग देशों के होने के बावजूद इनमें एक बात तो कॉमन है कि ये सभी टेनिस स्टार मौका मिलने पर बीच पर इंजॉय करना नहीं भूलती।

डॉमिनिका चिबुल्कोवा- स्लोवाकिया की इस टेनिस खिलाड़ी की डब्ल्यूटीए रैंकिंग 35 है। चिबुल्कोवा लगभग हर ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी हैं। वह पहली स्लोवाकियन खिलाड़ी हैं जो किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची हैं।

केरोलिन वोज्नियाकी- डेनमार्क की खिलाड़ी कैरोलिन ने वर्ष 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंडस्लैम जीता था। कैरोलिन के नाम 29 डब्ल्यूटीए सिगल्स टाइटल जीतने का भी रिकॉर्ड है। कैरोलिन का रूसी सुंदरी मारिया शारापोवा के साथ हुआ विवाद मीडिया में काफी सुर्खियों में रहा था।

सेरेना विलियम्स- डब्ल्यूटीए में 16 नंबर की अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स का खेल के साथ विवादों से भी नजदीकी संबंध रहा है। इस खिलाड़ी ने 39 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया है। सेरेना ने 7 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, 3 फ्रैंच ओपन, 7 विम्बल्डन और 6 यूएस ओपन सिंगल्स खिताब अपने नाम किए हैं।

गार्बिन मुगुरुजा- स्पेन की टेनिस खिलाड़ी मुगुरुजा इस समय डब्ल्यूटीए रैंकिंग में 14वें नंबर पर काबिज हैं। मुगुरुजा उस वक्त सुर्खियों में आई जब इन्होंने 2016 फ्रेंच ओपन के दौरान सेरेना विलियम्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। इसके बाद इस खिलाड़ी ने विम्बल्डन खिताब भी जीता है।

विक्टोरिया अजारेंका- बेलारूस की टेनिस खिलाड़ी विक्टोरिया अजारेंका ने दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता है। इस समय डब्ल्यूटीए रैंकिंग में यह खिलाड़ी 63 नंबर पर काबिज है।

यूजिन बुचार्ड- कनाडाई टेनिस सुंदरी यूजिन बुचार्ड अपनी खूबसूरती और हॉट फोटोज के लिए सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध है। इस खिलाड़ी ने साल 2014 के विम्बल्डन के फाइनल में जगह बनाई लेकिन, इन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा यह ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंच चुकी हैं।

केरोलिना प्लिसकोवा- चेक रिपब्लिक की खिलाड़ी केरोलिना की डब्ल्यूटीए रैंकिंग 8 है। भले ही इनके नाम कोई ग्रैंड स्लैम खिताब न हो। लेकिन, इनके खेल की दुनिया कायल है।

पेत्रा क्वितोवा-इस खूबसूरत टेनिस खिलाड़ी ने चेक रिपब्लिक के लिए दो बार विम्बलडन का खिताब जीता है। इस खिलाड़ी ने अभी तक कुल 23 सिंगल्स खिताब अपने नाम किया है। डब्लूटीए रैंकिंग में पेत्रा 5वें नंबर पर काबिज हैं।

Share This News :