Home > राज्यो से ,slider news,
खराब मौसम से इंदौर आ रही फ्लाइट अहमदाबाद डायवर्ट, चार घंटे बाद लौटी

इंदौर। बेंगलुरु से इंदौर आ रही इंडिगो की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। करीब चार घंटे बाद फ्लाइट लौटी। इधर, एयरलाइंस द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने से यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा कर दिया।

इंडिगो का यह विमान सुबह 7 बजे बेंगलुरु से आता है और यहां से रायपुर होता हुआ कोलकाता जाता है। मंगलवार सुबह यह विमान तय समय पर बेंगलुरु से रवाना हुआ, लेकिन बीच में मौसम ज्यादा खराब होने के कारण इसे इंदौर लाने के बजाय अहमदाबाद रवाना कर दिया गया।

यात्रियों ने बताया कि इंदौर से यह विमान सुबह 7.40 बजे रायपुर रवाना होता है, लेकिन 9.55 बजे इंदौर आया। यात्रियों का कहना था कि जब हमने इंडिगो के ग्राउंड स्टाफ से बात की तो वे केवल यह कहते रहे कि मौसम की खराबी से फ्लाइट को डायवर्ट किया गया है।

फ्लाइट कब आएगी इस बारे में कुछ बता ही नहीं पा रहे थे । कुछ यात्रियों ने इस बात को लेकर भी आपत्ति ली कि इंदौर में तो मौसम साफ है तब ऐसी दिक्कत क्यों आ रही है। इसके बाद एक यात्री की इंडिगो के कर्मचारी से बहस हो गई। जिसके बाद यात्रियों ने नारेबाजी भी कर दी। हालांकि विमान करीब साढे 10 बजे बाद यहां से रवाना हो गया। प्रबंधन ने बताया कि यात्रियों के लिए पानी और फूड पैकेट का इंतजाम किया गया था।

 

 

Share This News :