Home > राज्यो से ,slider news,
राहुल गांधी 5 व 6 अक्‍टूबर को जबलपुर-ग्वालियर आएंगे -27 को चित्रकूट में

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 5-6 अक्टूबर को मध्यप्रदेश में जबलपुर-ग्वालियर के चुनावी दौरे पर आएंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने 27 और 28 सितंबर को सतना और रीवा का दौरा à¤•रेंगे .

राहुल दूसरे चुनावी दौरे के लिए 27 को भोपाल होते हुए चित्रकूट में कामतानाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां से मप्र विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार अभियान के दूसरे दौर का शुभारंभ करेंगे। वे सतना और रीवा में करीब 100 किलोमीटर के रोड शो में शामिल होंगे। वहां चुनावी सभाएं भी लेंगे।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों के लिए रविवार से वहीं डेरा डाल रखा है। सूत्र बताते हैं कि राहुल गांधी पांच और छह अक्टूबर को जबलपुर व ग्वालियर के दौरे पर पहुंचेंगे। तीसरे चुनावी दौरे की शुरुआत वे जबलपुर से करेंगे। इसके बाद ग्वालियर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जबलपुर व ग्वालियर में भी राहुल गांधी के रोड शो का कार्यक्रम बनाया जा रहा है।

Share This News :