Home > राज्यो से ,slider news,
राहुल गांधी अब पीतांबरा माई की शरण में ..

कांग्रेस मुखिया राहुल गांधी अब पीतांबरा माई की शरण में जल्द ही पहुंचेंगे।  वह 15 साल के सूखे को समाप्त करने नवदुर्गा में मां पीतांबरा की विशेष पूजा अर्चना कर उन्हें मनायेंगे। उनके साथ चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे। à¤¯à¤¹à¤¾à¤‚ बता दें कि राहुल गांधी 6 अक्टूबर के बाद चंबल अंचल में एक बार फिर आयेंगे। इस बार वह मां पीतांबरा की नगरी दतिया पहुंचेंगे।राहुल का दतिया दौरा फाइनल हो गया है।राहुल गांधी 15 अक्टूबर को नवदुर्गा महोत्सव के दौरान मां पीताम्बार माई के दरबार में पूजा अर्चना करेंगे।उनका पूजा अर्चना का दौरा थोड़ा लंबा चल सकता है, क्योंकि वह संभवतः विशेष अनुष्ठान कर सकते है।  मां पीतांबरा को मनाने के बाद राहुल गांधी दतिया में रोड शो करेंगे। फिर दतिया स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे।

Share This News :