Home > राज्यो से ,slider news,
राजसत्ता की देवी हैं पीताम्बरा मंदिर में विराजित मां बगुलामुखी

 à¤®à¤§à¥‍यप्रदेश के दतिया शहर में स्थित है मां पीताम्‍बरा का पीठ। 1935 में मां पीताम्बरा के विग्रह की स्थापना पीठाधीश्वर स्वामीजी महाराज ने करवाई थी। इससे पहले यह जगह वनखंडी के नाम से विख्यात थी। वनखंडी महाभारतकालीन स्थान बताया जाता है।

आस्था: पीताम्बरा मंदिर में विराजित मां बगुलामुखी की ख्याति देश-विदेश में है। इन्हें राजसत्ता की देवी कहा जाता है। समाज के प्रभुत्व संपन्न लोग भी पद-प्रतिष्ठा की मनोकामना लेकर यहां पहुंचते हैं। यह जागृत तांत्रिक पीठ भी है। नवरात्र में यहां देश के कोने-कोने से श्रद्धालु साधना करने पहुंचते हैं।पीठ परिसर में मां धूमावती का भी मंदिर है। जिस तरह वैज्ञानिक प्रयोगशाला में प्रयोग सिद्ध करते हैं कहा जाता है कि यहां तंत्र- मंत्र सिद्ध होते हैं। नवरात्र में साधक पीठ पर 9 दिन रुक कर साधना करते हैं।पीठ के अधिष्ठाता स्वामी जी महाराज ने 1962 में भारत चीन युद्ध के समय देश के प्रति कर्तव्य को यादकर पीठ पर राष्ट्र रक्षार्थ यज्ञ कराया था। यज्ञ में देश के प्रकांड विद्वान 151 पंडितों ने अनुष्ठान कि या था, जिसमें दतिया के स्व. राधागोविंद दीक्षित बैठे थे। 33 दिन यज्ञ चला। यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही देश की सीमाओं से चीनी सेनाएं लौटना शुरू हो गई थी।

श्रीपीताम्बरा पीठ पर मां बगुलामुखी के दरबार में अति विशिष्टजन हाजिरी लगा चुके हैं, जिनमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, रविशंकर प्रसाद, उमा भारती, उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मप्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, छग के मुख्यमंत्री रमनसिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सांसद वरुण गांधी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, फिल्म स्टार संजयदत्त आदि शामिल हैं।

Share This News :