Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
पीएम मोदी का मैसेज- मेरा मोबाइल...मेरा बैंक...मेरा बटुवा

नोटबंदी के ऐलान के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने कैशलेस लेनदेन की मुहिम को और आगे ले जाने का संकल्प दिखाते हुए लोगों से कैशलेस लेनदेन की अपील की है। उन्होंने लोगों से ई वॉलेट, मोबाइल से पेमेंट सिस्टम को अपनाने को कहा है।

पीएम मोदी ने एक ट्वीट किया है जिसमें लिखा है, मेरा मोबाइल... मेरा बैंक... मेरा बटुवा। इस ट्वीट में ग्राफिक्स के जरिए ई वॉलेट, मोबाइल से पेमेंट का तरीका बताया गया है। बताया गया है कि इसे किस तरह के एक्टीवेट किया जा सकता है।

 8 नवंबर को नोटबंदी के ऐलान के साथ ही तय हो गया था कि सरकार अब कालेधन और भ्रष्टाचार पर नकेल कस कैशलेस इकोनॉमी को बढ़ावा देना चाहती है। हालांकि इस ऐलान के साथ ही देशभर में भारी अफरातफरी मच गई। बैंकों-एटीएम के बाहर लंबी लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालांकि अब हालात सुधरे हैं लेकिन बदइंतजामी जारी है। विपक्ष भी इसे लेकर मोदी सरकार के खिलाफ पूरी तरह एकजुट हो गया है। खुद बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने भी मोर्चा खोल रखा है।

Share This News :