Homeराज्यो से ,
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण कदापि बाधित न हो – श्री रूपला

संभागीय कमिश्नर ने मेडीकल कॉलेज में हुई बैठक में दिये निर्देश

सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण कदापि बाधित न हो। अस्पताल प्रबंधन, विभागीय अधिकारी और निर्माण एजेन्सी आपसी समन्वय बनाकर अस्पताल के काम को गति दें । अस्पताल निर्माण में किसी भी तरह की ढिलाई न हो । यह निर्देश संभागीय कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने जीआर मेडीकल कॉलेज के डीन जेएएच समूह के अधीक्षक एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिये। उन्‍होंने अपर आयुक्त नगरनिगम को भी हिदायत दी कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए आवंटित जमीन से रिहायशी अतिक्रमण तत्परता से हटवायें।

      बुधवार को  à¤¯à¤¹à¤¾à¤ मेडीकल कालेज में आयोजित हुई बैठक में श्री रूपला ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल निर्माण और जेएएच समूह के अस्पतालों व वार्डों में हाल ही में कराये गये कार्यों  के बारे में जानकारी ली। उन्होनें विभागाध्यक्षों एवं निर्माण एजेन्सियों के अधिकारियों से रूबरू बात कराकर इन कार्यों का सत्यापन भी कराया। बैठक में बताया गया कि सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की जमीन से विद्युत पोल एवं मनोरोग वार्ड शिफ्ट किये जा चुके हैं। इसी तरह पिछली बैठक के निर्देशों के परिपालन में वोल्टेज के उतार चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए निश्चेतना, हेड इंजरी, सर्जीकल ओटी व प्रसूति रोग विभाग में विद्युत कंट्रोल यूनिट लगा दी गई हैं।

संभागायुक्त द्वारा पिछली बैठक दिये गये निर्देश के परिपालन में जेएएच समूह के 19 वार्डों में इमरजेंसी दवायें रखने के लिए एक-  एक अल्मारी भी पिछले बैठक के परिपालन में लगवाई गईं हैं। कार्डियोलॉजी विभाग में एलएमडब्ल्यू एच इंजेक्शन का पर्याप्त भंडारण भी करा दिया गया है। इसी तरह कार्डियोलॉजी की एक लिफ्ट चालू करा दी गई है और दूसरी लिफ्ट भी जल्दी ही शुरू करा दी जायेगी। सर्जरी की न्यू बर्न यूनिट के एसी भी ठीक करा दिये गये हैं।

बैठक में बताया गया कि जेएएच समूह के लिए जल्द ही 300 नये गद्दे प्राप्त हो जायेंगे। संभागायुकत श्री रूपला ने निर्देश दिए कि पहले से ही सभी वार्डों का आकलन कर लें ताकि जरूरत के मुताबिक वार्डों में नये गद्दे पहुँचाये जा सके। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर के समीप साफ सफाई से तैयार स्थल पर पार्किग विकसित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. एस.एन.अयंगर, जेऐएच समूह के अधीक्षक डॉ.जे.एस.सिकरवार, डॉ.पुनीत रस्तोगी व डॉ.समीर गुप्ता सहित अन्य विभागाध्यक्ष और नगर निगम के अपर आयुक्त श्री अभय राजनगाँवकर  व लोक निर्माण, विद्युत, इत्यादि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

मरीजों व अटेंडर के साथ बर्ताव संवेदनशील हो

संभागायुक्त श्री एस.एन. रूपला ने कहा कि जेऐएच अंचल का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहाँ खासतौर पर गरीब तबके के मरीज बड़ी उम्मीद के साथ आते हैं। उन्होनें विभागाध्यक्षों व वरिष्ठ चिकित्सकों से कहा कि मरीजों एवं उनके अटेंडरों के साथ बर्ताव सदैव संवेदनशील हो। खासतौर पर ऐसे मरीजों को तत्परता से अटेंड करें, जिन्हें तत्काल ईलाज की जरूरत हो। मरीजों को ईलाज के लिए भटकना न पड़े।  à¤¶à¥à¤°à¥€ रूपला ने कहा कि हमारी थोड़ी सी लापरवाही से अस्पताल की छवि खराब होती है। उन्होंने बायोमेट्रिक हाजिरी देने में चिकित्सकों द्वारा की जा रही आनाकानी को भी अनुचित बताया। श्री रूपला ने कहा कि अब हर स्तर पर इस आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। यहाँ तक मंत्रालयों में भी अब कार्ड सिस्टम से बड़े बड़े अधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।

यह भी निर्देश दिए

  • मेडीकल कॉलेज में दो स्मार्ट क्लास स्थापित करने के लिए अगली बैठक से पहले जनभागीदारी योजना के तहत कलेक्टर से लें धनराशि की मंजूरी ।
  • केआरएच के शिशुओं का वार्ड में ही करायें टीकाकरण। सीएमएचओ के माध्यम से करायें नर्स की तैनाती ।
  • जेएएच समूह में दवाओं की अनुउपलब्धता स्थिति कदापि न बनें ।
  • जनरेटर से केआरएच के महिला सर्जिकल वार्ड को भी जोड़ें।
  • स्वाईन फ्लू के आइसोलेशन वार्ड तथा डेंगू ,मलेरिया व चिकुनगुनिया के ईलाज की बेहतर से बेहतर व्यवस्था रहें ।
  • सीपीएल व बॉयोकेमिस्ट्री लैब के जरूरी निर्माण कार्य जनभागीदारी योजना से करायें। अगले हफ्ते तक लें प्रस्ताव की मंजूरी ।
  • नेत्र रोग विभाग के विस्तार के लिए नये सिरे से इस्टीमेट बनायें ।

Share This News :