Home > राज्यो से ,slider news,
दो बाइक सवारों ने फेंका ग्रेनेड, 3 की मौत- 20 घायल

आतंकी जाकिर मूसा और उसके साथियों के किसी बड़े वारदात को संभावना को देखते हुए हाई अलर्ट पर अमृतसर के एक गांव में धमाका हुआ है. धमाके में 3 की मौत हो गई है, जबकि 15 से 20 लोग घायल हो गए हैं.

इस धमाके के बाद देश की राजधानी दिल्ली और नोएडा में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है. बता दें कि सुरक्षा एजेंसियां इन आतंकियों के दिल्ली की ओर बढ़ने की आशंका जता चुकी हैं.

चश्मदीदों के अनुसार बाइक सवार दो लड़कों ने अमृतसर के राजासांसी गांव में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड फेंका. युवकों ने सत्संग के दौरान ग्रेनेड फेंका. राजासांसी गांव सीमा से सटा गांव है. इस धमाके के बाद राजधानी दिल्ली और नोएडा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

आईजी (बॉर्डर) सुरिंदर पाल सिंह परमार ने कहा कि अमृतसर के राजासांसी गांव के निरंकारी भवन में 3 लोग मारे गए हैं जबकि 10 लोग घायल हो गए. एक-दो लोगों की स्थिति गंभीर है. परमार ने निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हमला करने की आशंका जताई है.



अभी इस मामले के पीछे का कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन पिछले दिनों सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में आतंकी हमले की घटना को लेकर अलर्ट जारी किया था, जिस पर राज्य हाई अलर्ट पर था.

खुफिया ब्यूरो को ये जानकारी मिली थी कि कश्मीर में ऑपरेट करने वाला आतंकी जाकिर मूसा फिरोजपुर आया था. खुफिया ब्यूरो के पास यह भी इनपुट है कि जाकिर मूसा ग्रुप के 7 आतंकी फिरोजपुर आए थे. इन आतंकियों को अमृतसर में भी देखा गया था.

इसके बाद ही गुरदासपुर, पठानकोट और आसपास के इलाके में हाई अलर्ट कर दिया गया. गुरदासपुर में मूसा और उसके साथी आतंकियों के पोस्टर दिवारों पर चस्पां कर दिए गए हैं. आम लोगों से कहा गया है कि जैसे ही इन आतंकियों के बारे में कोई भी खबर मिले, पुलिस को बताएं.

4 दिन पहले पठानकोट में संदिग्ध आतंकी इनोबा कार छीनकर भागे थे. संदिग्धों की सीसीटीवी तस्वीरें पुलिस पूरे पंजाब में जारी कर चुकी है.

 

 

Share This News :