Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बड़वानी में एक गाड़ी से 8 लाख रुपए पकड़े

बड़वानी। चुनाव में कालेधन का इस्तेमाल न हो, इसे रोकने के लिए इरादे से आचार संहिता लगते ही जांच तेज हो गई है। सर्विलांस टीम जगह-जगह जांच कर रही है। खासतौर पर दूसरे प्रदेशों से लगने वाली सीमाओं पर ज्यादा चौकसी बरती जा रही है। इसी कड़ी में बड़वानी जिले में वरला पुलिस ने गेरूघाटी गांव में महाराष्ट्र से आ रही गाड़ी को चेक पोस्ट पर जांच के लिए रोका। जांच के दौरान गाड़ी में से पुलिस को 8 लाख 9 हजार रुपये मिले।

गाड़ी नंबर MH 19 S 8467 महाराष्ट्र से सेंधवा की तरफ आ रहा था। राशि जब्त करने के बाद पुलिस पूछताछ कर रही है और ये पता करने की कोशिश कर रही है कि पैसा किसका है और किसलिए लाया जा रहा था।

Share This News :