Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
अमित शाह ने ली चुटकी, कहा- कमलनाथ को सीएम बनने का शौक

सिवनी। शुक्रवार दोपहर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लखनादौन विधानसभा मुख्यालय के म्युनिसपिल ग्राउंड में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कुछ दिन बाद मध्यप्रदेश की महान जनता ने तय करना है कि प्रदेश का शासन किस पार्टी के पास होगा। ढोल नगाड़े बजने लगे हैं, सेनाएं आमने सामने खड़ीं हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि,"एक ओर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने शिवराज सिंह को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी है। मैं राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं कि जरा मध्यप्रदेश की जनता को बताईए कि आपकी सेना का सेनापति कौन है। एक राजा, एक महाराजा और एक थका हुआ उद्योगपति, कौन है ये तो जरा बताइए।" उन्होंने जनता से सवाल करते हुए पूछा कि, बताना चाहिए कि नहीं बताना चाहिए। ये कांग्रेस पार्टी अपना नेतृत्व भी जाहिर नहीं कर सकती क्योंकि उनके पास ऐसा कोई नेता ही नहीं है जो मध्यप्रदेश की जनता स्वीकार कर सके।

अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि," कांग्रेस वाले जैसे भी हों उनके हौंसले की तारीफ करनी होगी। उन्होंने जनता से पूछा कि विरोधी के अच्छे गुणों का बखान करना चाहिए कि नहीं करना चाहिए। कांग्रेस वाले बड़े हिम्मत वाले हैं। अभी मैं बैंगलोर से लौट रहा था। एयरपोर्ट के वेटिंग रूम में टेलीविजन पर राहुल बाबा की सभा देख रहा था। वो कह रहे थे कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। मैंने देखा सभा में दिन है या रात। सपने रात में देखने चाहिए। राहुल बाबा सपने जरूर देखने चाहिए रात को देखते हैं दिन में नहीं।" जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं तबसे अब तक के चुनाव का इतिहास देख लो, हर जगह भाजपा की सरकार बनी है।

 

Share This News :