Homeराज्यो से ,slider news,
उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया आज से जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर

उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जनशिकायत निवारण मंत्री श्री जयभान सिह पवैया 15 सितम्बर को ग्वालियर जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं । श्री पवैया इस दिन प्रात:काल श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुँचेंगे ।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री श्री पवैया 15 सितम्बर को सायंकाल 4.30 बजे अपने गृहग्राम चीनौर पहुँचकर स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे । श्री पवैया रात्रि 8.30 बजे चार शहर का नाका के समीप रानीपुरा में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

      उच्च शिक्षा मंत्री 16 सितम्बर को प्रात: 11 बजे जीवाजी विश्वविद्यालय के गालव सभागार में श्रमिक शिक्षा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे । श्री पवैया इसी दिन सायंकाल 6 बजे चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स के सभागार में इंजीनियर्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित अभियंता सम्मेलन में भाग लेंगे । इसके बाद रात्रि 8 बजे टैगोर विद्यालय घोसीपुरा में शिक्षक एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने पहुँचेंगे ।

      श्री पवैया 17 अप्रैल को प्रात: 10 बजे माँ काली भैरव मंदिर, कोटेश्वर रोड पर आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में शामिल होंगे । इसके बाद प्रात: 11.30 बजे से अधिकारियों के साथ भ्रमण कर ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे । उच्च शिक्षा मंत्री सायंकाल 4 बजे डॉ. भगवत सहाय सभागार में भगवान विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में शामिल होने पहुँचेंगे । श्री पवैया सायंकाल 6 बजे सड़कमार्ग से गुना के लिए प्रस्थान करेंगे ।

Share This News :