Home > राज्यो से ,slider news,
राष्ट्रपति कोविंद ने किए गोरखनाथ मंदिर के दर्शन, महंत दिग्विजयनाथ सभागार में पहुंचे

अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को गोरखपुर (Gorakhpur) पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ram Nath Kovind) आज सुबह गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Temple) में गुरु गोरक्षनाथ के दर्शन किए। इसके बाद राष्ट्रपति महंत दिग्विजय नाथ और महंत अवैद्यनाथ के समाधि स्थल भी गए। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ यूपी के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल थे। इसके बाद राष्ट्रपति कोविंद महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के स्थापना समारोह के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वे विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे।

इससे पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार की शाम 4:55 बजे विशेष विमान से गोरखपुर एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे। उनके साथ राज्यपाल राम नाईक भी थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महापौर सीताराम जायसवाल ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया था।

 

Share This News :