Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
शिवराज की विदाई, मध्य प्रदेश के रुझानों में कांग्रेस को बहुमत

विधानसभा चुनाव के रुझान आने शुरू हो गए हैं, रुझानों ने तस्वीर कुछ हद तक साफ कर दी है. मध्य प्रदेश में इस समय सबसे दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. हालांकि, रुझानों में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में बहुमत मिल गया है. शिवराज सिंह चौहान के लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनने का सपना टूटता हुआ दिख रहा है.

शुरुआत में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर दिख रही थी. लेकिन अब कांग्रेस सरकार बनाते हुए दिख रही है. कांग्रेस ने रुझानों में 116 का आंकड़ा छू लिया है. यानी शिवराज सिंह चौहान की विदाई लगभग तय हो गई है.

एग्जिट पोल में भी मध्य प्रदेश में कांटे की टक्कर का अंदेशा दिखाया था, जो अभी तक के रुझानों से साफ झलक रहा है. मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान 15 साल से सत्ता में हैं, ऐसे में इस बार उनके सामने एंटी इन्केंबंसी से पार पाने की चुनौती थी. मध्य प्रदेश में राज्य सरकार के कई मंत्री भी अपनी सीट पर हारते हुए दिख रहा है.

राज्य में कांग्रेस ने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में शिवराज सिंह चौहान को कड़ी टक्कर दी है. चुनाव नतीजों से पहले ही कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में सुबह से ही उत्साह में दिख रहे हैं. कांग्रेस दफ्तर के बाहर पटाखों के साथ कार्यकर्ता सुबह से ही डटे हुए थे.

Share This News :