Home > राज्यो से ,slider news,
MP, राजस्थान के बाद राहुल ने छत्तीसगढ़ पर भी किया दिलचस्प ट्वीट, CM का दिया संकेत

मध्यप्रदेश, राजस्थान के बाद अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर भी राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपने फैसले के बारे में जानकारी पहले ही दे दी है. अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का फैसला तो हो चुका है, लेक‍िन औपचार‍िक घोषणा के बाद पता लगेगा क‍ि वहां क‍िसके स‍िर पर मुख्यमंत्री का ताज रखा गया.

फोटो ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने Reid Hoffman के कोट्स का हवाला देते हुए ल‍िखा क‍ि आपने द‍िमाग में कोई भी शानदार रणनीत‍ि बनाई हो, लेक‍िन यदि आप सोलो गेम खेलते हो तो एक टीम से आप हमेशा हारेंगे. राहुल का ये कोट किस ओर इशारा कर रहा, अब इस पर कयास लगने शुरू हो गए हैं.

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रायपुर में ही मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होगा. इस बीच भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव को दिल्ली बुलाया गया. ताम्रध्वज साहू पहले से ही दिल्ली में हैं, चरणदास महंत भी इसमें साथ नजर आ आए. इन चारों से राहुल गांधी ने मुलाकात की.

गौरतलब है क‍ि राहुल गांधी का ट्वीट और एक फोटो के माध्यम से सीएम के बारे में जानकारी देने का ये द‍िलचस्प अंदाज वायरल हो रहा है. फोटो और उनकी नीचे ल‍िखी लाइनों से वह संकेत दे देते हैं क‍ि आख‍िर उस राज्य का सीएम कौन होगा.

 14 द‍िसंबर को राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए अशोक गहलोत और सचिन पायलट के साथ एक फोटो और एक कोट्स डाला था ज‍िसमें इशारों से बताया गया था क‍ि राजस्थान का अगला सीएम कौन होगा और ड‍िप्टी कौन बनेगा.

इससे पहले 13 द‍िसंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के बारे में अपने फैसले को ट्वीट और फोटो से बयां क‍िया था. इसमें एक को सीएम बनाने और एक को धैर्य रखने की बात कही गई थी.

 

Share This News :