Home > प्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
38 नंबर कोठी किसकी प्रद्युम्र या लाखन

चर्चित 38 नंबर कोठी अब जल्द ही केबिनेट मंत्री प्रद्युम्र सिंह या लाखन सिंह में से एक को मिल सकती है। दोनों केबिनेट मंत्रियों को अपने गृह जिले ग्वालियर में एक आफिस के लिए बंगला चाहिये, इसीलिये 38नंबर कोठी पर सबकी नजर है।
चूंकि यह कोठी मुरैना के सांसद अनूप मिश्रा के नाम पर अभी फिलहाल आवंटित है, पूर्व में अनूप मिश्रा ने ने अपने मंत्रीत्व कार्यकाल में अलाट कराकर भाजपा संगठन मंत्री के निवास के लिये इसे दे दिया था। शुरू में संगठन मंत्री इसमें रहे भी , लेकिन बाद में यह भाजपा कार्यालय के रूप में परिवर्तित हो गई और भाजपा के मुखर्जी भवन पर ताला लगा दिया गया था। अब सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद 38 नंबर कोठी पर कांग्रेस की निगाह है, और कांग्रेस मंत्री मंडल के स्थानीय मंत्रियों को इसको अलाट कराने की पात्रता भी है, इसी कारण इस कोठी को अब कमलनाथ मंत्रीमंडल के सदस्यों को दिया जा सकता है।
भाजपा से पहले पूर्व मंत्री रमाशंकर सिंह को यह कोठी नंबर 38 पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में आवंटित थी जिसको भाजपा सरकार के समय जबरदस्ती खाली करा लिया गया था।
यहां यह भी ज्ञातव्य है कि भाजपाई और कांग्रेस दोनों इस कोठी को भाग्यशाली मानते रहे हैं। इसीलिये जो भी सरकार में आता है वह इस कोठी को अलाट कराने के लिये प्रयास करता है।

Share This News :