Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
पंजाब-हिमाचल की सीमा पर सेना की वर्दी में दिखे हथियारों से लैस पांच संदिग्ध, हाई अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद आज पठानकोट में पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर पांच हथियारबंद संदिग्ध युवकों को देखा गया। सभी युवकों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी। संदिग्ध युवकों के देखे जाने पर दोनों प्रदेशों की सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। पांचों संदिग्धों की तलाश के लिए पंजाब और हिमाचल की सीमा पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चक्की इलाके में एक पहाड़ है जो संयुक्त रूप से पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा में लगता है। उस पहाड़ के ऊपर जंगली इलाके में स्थानीय लोगों ने 5 हथियारबंद युवकों को देखा है। जिन्होंने आर्मी की वर्दी पहन रखी थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह पहाड़ी इलाका ऐसा इलाका है जहां पर आम तौर पर सेना के जवानों की गश्त नहीं होती है। इस वजह से इस जानकारी को दोनों ही राज्यों पंजाब और हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने बड़ी ही गंभीरता से लिया। पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर चक्की इलाके में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन इस वक्त किया जा रहा है।

सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार, एक दो दिन में जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे, सेना के ठिकाने, पुलिस थाने और पंजाब में ऐसी ही जगहों को निशाना बना à¤¸à¤•ते हैं। पठानकोट में इस समय सर्च ऑपरेशन चल रहा है। कहा जा रहा है कि 5 à¤¸à¤‚दिग्ध हथियारों के साथ देखे गए हैं।

वहीं बीते कल हीरानगर के जंगल में रेलवे पुल के पास से एक वायरलेस सेट मिला है। ये सेट जिसकी बैटरी फुल है यानि ये ताजा घुसपैठ किए आतंकियों का हो सकता है,  क्योंकि ऐसा सेट सिर्फ आतंकी ही इस्तेमाल करते है। हो सकता है कि यही लोग पठानकोट की तरफ निकले हो।

Share This News :