Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
कांग्रेस के उस ऑडियो टेप में क्या है जिस पर मच गया बवाल?

राफेल विमान सौदे पर विवाद अभी थमा नहीं है, कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया है. कांग्रेस की ओर से बुधवार को एक ऑडियो टेप जारी किया गया, जिसमें गोवा सरकार के एक मंत्री किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रहे हैं. इसमें दावा किया गया है कि राफेल विमान सौदे से जुड़ी सभी फाइलें मनोहर पर्रिकर के घर पर रखी हैं. राहुल गांधी ने भी लोकसभा में इस टेप का जिक्र किया. पढ़ें इस टेप में क्या था...

जारी किए गए ऑडियो में क्या है...

मिस्टर एक्स: गुड ईवनिंग सर

विश्वजीत राणे: बॉस, गुड ईवनिंग. आज एक तीन घंटे की कैबिनेट बैठक हुई थी.

मिस्टर एक्स: ओके.

विश्वजीत: इसको सीक्रेट ही रखिएगा.

मिस्टर एक्स: हां, हां.

विश्वजीत: आज बहुत लड़ाई हुई, बहुत लड़ाई. नीलेश ने अपने क्षेत्र से अधिकतर इंजीनियर अपने इलाके से लिए हैं, जयेश साल्गोनकर को लिस्ट मिल गई. हर कोई उससे लड़ रहा है. हर कोई नाराज है क्योंकि अभी तक नियुक्ति नहीं हो पाई है.

मिस्टर एक्स: ओके.

विश्वजीत: बापू सुदीन धवलालिकर से लड़ रहा था.

मिस्टर एक्स: ओके.

विश्वजीत: आज की बैठक में मुख्यमंत्री ने एक दिलचस्प बयान दिया. उन्होंने कहा कि राफेल से जुड़ी सारी जानकारी मेरे बेडरूम में हैं.

मिस्टर एक्स: आप ये क्या कह रहे हैं?

विश्वजीत: हां, मैं आपको बता रहा हूं.

मिस्टर एक्स: माय गॉड

विश्वजीत: तुम्हें इस बात को लेकर स्टोरी बनानी चाहिए. इसको क्रॉस चेक भी कर सकते हो.

मिस्टर एक्स: ओके.

विश्वजीत: इससे ही तुम्हें पता लग जाएगा कि आखिर उन्होंने क्या कहा था.

मिस्टर एक्स: आई स्वेर

विश्वजीत: उन्होंने (पर्रिकर) ने कहा था कि फाइल मेरे बेडरूम में हैं, यहां ही फ्लैट में. राफेल का सारा डॉक्यूमेंट उनके पास ही है. अब क्या वो चाहते थे कि क्या कोई दिल्ली जाकर इन्फॉर्म करे, ये मुझे नहीं पता है. मैं नहीं जानता.

मिस्टर एक्स: माय गॉड.

विश्वजीत: मैंने तुम्हें इस बारे में बताने के लिए ही फोन किया है.

आगे भी ऑडियो के कुछ हिस्से को जारी किया गया है. इस ऑडियो की पुष्टि vikashpath.com नहीं करता है, ये कांग्रेस की ओर से जारी किया गया है. गौरतलब है कि लोकसभा में आज कांग्रेस एक बार फिर राफेल डील का मसला उठाएगी. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज लोकसभा में बयान दे सकते हैं.

 

Share This News :