Home > राज्यो से ,slider news,
राहुल गांधी ने पूछा, 526 करोड़ से 1600 करोड़ कीमत कैसे गई

नई दिल्ली। à¤®à¥‹à¤¦à¥€ सरकार द्वारा राफेल विमान खरीद का मामला एक बार फिर गरमा गया है। लोकसभा में राफेल की कीमत को लेकर हंगामा होने के बाद कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस लेकर भी राफेल कीमत को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने सवाल उठाया कि जब एक राफेल विमान की कीमत 526 करोड़ रुपए थी तो उसकी कीमत बढ़कर 1600 करोड़ कैसे हो गई। एक तरफ सरकार कहती है कि राफेल विमान सौदे की जानकारी नहीं की जा सकती वहीं अरूण जेटली सार्वजनिक तौर पर एक राफेल विमान की कीमत 1600 करोड़ बता चुके हैं।राहुल गांधी ने पूर्व रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रीकर पर भी हमला किया। राहुल ने कहा कि पूर्व में मनोहर पर्रीकर ने कहा था कि उन्हें नई डील के बारे में कोई जानकारी नहीं है, वहीं कैबिनेट मीटिंग में उनके द्वारा कहा गया कि उनके बेडरूम में फाइल रखी है।

बता दें कि एयरफोर्स को मजबूती देने के लिए यूपीए सरकार द्वारा 126 राफेल विमान खरीदे जाने की योजना थी जिसकी डील नहीं हो सकी थी। उस वक्त एक राफेल की कीमत 526 करोड़ थी, वहीं मोदी सरकार के कार्यकाल में 58 हजार करोड़ कीमत स 36 राफेल विमान खरीदे जाने की डील हुई है, इस हिसाब से एक विमान कीमत लगभग 1600 करोड़ हो गई है।

राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान एक बार फिर कहा कि देश का चौकीदार चोर है। राहुल ने आरोप लगाया कि राफेल डील में मोदी सरकार ने अनिल अंबानी को 30 हजार करोड़ का फायदा पहुंचाया। राहुल ने ये भी पूछा कि राफेल की कीमत किसके कहने पर बढ़ाई गई।

 

Share This News :