Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दर्दनाक दास्तां: बेडरूम में बंद बेटी को निकालने में 40 फीट की ऊंचाई से गिरा डॉक्टर

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक हादसे में डॉक्टर अखिलेश मिश्रा की मौत हो गई. डॉक्टर मिश्रा बेडरूम में बंद अपनी बेटी को सुरक्षित बाहर निकालने के दौरान 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए. डॉ. मिश्रा नेशनल अस्पताल में सहायक डॉक्टर के पद पर कार्यरत थे.
जानकारी के अनुसार, डॉ. अखिलेश मिश्रा अपनी पत्नी सरिता, चार साल की बेटी सानवी और डेढ़ साल के बेटे सानिद्धय के साथ रुचि लाइफ कॉलोनी में रहते थे.
दर्दनाक दास्तां: बेडरूम में बंद बेटी को निकालने में 40 फीट की ऊंचाई से गिरा डॉक्टर
गुुरुवार रात को उनकी बेटी सानवी ने गलती से बेडरूम को अंदर से बंद कर दिया. फिर खेलते-खेलते सानवी सो गई थी. कई बार दरवाजे पर दस्तक देने के बावजूद बेटी ने दरवाजा नहीं खोला तो डॉ. मिश्रा डर गए. उन्हें लगा कि नींद खुलने पर बेटी खुद को कमरे में अकेले देख डर जाएगी.
डॉ. मिश्रा ऊपर वाले फ्लोर पर रहने वाले डॉ. राजेश डोबारे के फ्लैट गए और उन्हें पूरी बात बताते हुए उनकी बालकनी से नीचे उतरने की बात कहीं.
डॉ. डोबारे और पत्नी ने डॉ. मिश्रा को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने अपना इरादा नहीं बदला.
डॉ. राजेश डोबारे के घर की बालकनी से चादर के सहारे अपने घर की बालकनी में प्रवेश करने के दौरान चादर से डॉ. मिश्रा का हाथ फिसल गया और करीब 40 फीट ऊंचाई से वह नीचे गिर गए.
डॉ. मिश्रा को तुरंत नेशनल अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दौरान अन्य लोगों ने गार्ड की मदद से बच्ची को बेडरूम से बाहर निकाला.

Share This News :