Homeवायरल न्यूज़,
मकर राशि में सूर्य ने किया प्रवेश, आज मनेगी संक्रांति -जानिए राशियों पर क्या होगा इसका असर

 à¤¸à¥‹à¤®à¤µà¤¾à¤° 14 जनवरी को रात्रि 2.21 बजे सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। अगले दिन 15 को मकर संक्रांति पर्व मनेगा। मां चामुंडा दरबार के पुजारी रामजीवन दुबे एवं ज्योतिषाचार्य विनोद रावत के अनुसार इस दिन पवित्र नदियों में स्नानदान करना पुण्यकारी होता है।

तिल के लड्डू और गरम वस्त्र दान करना विशेष फलदायी होता है। इस दिन से एक माह तक सूर्य मकर राशि में ही रहेंगे। गुरु वृश्चिक राशि में ही हैं। शनि धनु में गोचर कर रहे हैं। राहु कर्क में तथा केतु मकर में हैं। सूर्य तथा शनि एक साथ एक माह मकर राशि में रहेंगे। इस प्रकार सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि में एक माह तक विराजमान रहेंगे।

 

जानिए राशियों पर क्या होगा इसका असर

-मेष राशि के जातक रियल स्टेट में निवेश करने का मन बना रहे हैं, लेकिन विवादों से इनको बचना होगा।

 

-वृष तथा तुला के लिए शुभता में वृद्धि रहेगी।

-कर्क राशि के लिए राहु का गोचर कष्टदायी है।

 

-सिंह तथा कन्या राशि के राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे।

-मीन तथा मकर के लोग सफल रहेंगे।

 

-मेष, तुला, मकर तथा मीन की राशि वालों का जीवन दांपत्य जीवन में बदलने के योग बन रहे हैं।

Share This News :