Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
मुरादाबादः परिवर्तन रैली में बोले पीएम- जनधन खातों से मत निकालो एक पैसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में परिवर्तन रैली को संबोधित किया। पीएम ने रैली में कहा कि घोषणा करने वाली सरकार बहुत आई पर वादे को पूरे करने वाली पहली सरकार है। उन्होंने कहा कि मेरा कोई नेता जी नहीं है। पीएम ने जनधन खातों में नोटबंदी के बाद आए हजारों करोड़ रुपए पर कहा कि जनधन खाताधारक रुपए अपने खाते से न निकालें।

पीएम ने जनधन खाताधारकों पर कहा कि जिसने भी आपको पैसा दिया है, उसका एक भी पैसा मत उठाइए। अगर पूछता है तो बोल दो कि मोदी को खत लिख दूंगा। एक भी पैसा मत निकालिए। देश 70 साल तक कतार में खड़ा था। मैंने कतार को खत्म करने के लिए आखिरी कतार लगाई है। अगर जनधन खाते के पैसे को नहीं उठाओगे तो मैं कुछ रास्ता निकालने पर विचार कर रहा हूं। पीएम ने कहा कि नोट छप रहे थे। नोट बंडल के बंडल कहीं गायब हो जाते थे। उन्होंने पूछा कि कभी किसी अमीर को गरीब के पांव छूते देखा था?

पीएम ने रैली में पूछा कि गरीबों के हक के लिए लड़ना क्या गुनाह है? मैं आपके लिए लड़ रहा हूं। मेरा क्या कर लेंगे ये लोग? मैं फकीर हूं, झोला लेकर निकल लूंगा। अगर गरीब के हाथ में ताकत आ जाए तो गरीबी कल खत्म हो जाएगी। à¤‡à¤°à¤¾à¤¦à¥‡ नेक हैं, तो देश कुछ भी सहने को तैयार को जाता है, ये मैंने महसूस किया है। आज सवा सौ करोड़ के देश ने जिम्मेदारी को अपने कंधे पर ले लिया है। à¤¦à¥‡à¤¶ भ्रष्टाचार से मुक्ति चाहता है। मैं देश को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं आप की तपस्या को बेकार नहीं जाने दूंगा। पहले की सरकारों ने नोट छाप-छापकर सरकार चलाई है।

पीएम ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद भी मुरादाबाद के गांवों में बिजली का खंबा नहीं पहुंचा। अगर देश से अगर गरीबी को खत्म करना है तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्यों से गरीबी को समाप्त करना होगा।

पीएम ने अखिलेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सरकार घोषणा करने के लिए नहीं होती है। योजनाएं बनाकर काम करने के लिए होती हैं। कभी एमपी बीमार राज्य होता था, 10 साल में एमपी बीमार राज्य से दूर विकास करने वाले राज्यों की सूची में आ गया। अपने लिए अपनों के लिए करने वाली सरकारें बहुत आई, आप के लिए काम करने वाली सरकार, भाजपा की सरकार है।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले गाजीपुर, आगरा और कुशीनगर में परिवर्तन रैली को संबोधित कर चुके हैं। रैली को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। एनआईए के साथ ही यूपी एटीएस भी दो दिन से मुरादाबाद में कैंप कर रही थी। प्रधानमंत्री के रैली ग्राउंड को 25 सेक्टरों में बांटकर 102 मजिस्ट्रेट और 200 से अधिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तैनात किए गए हैं।

Share This News :