Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
ट्रंप की टीम से मिलने के लिए दूत भेज रहा है पाकिस्तान

 à¤ªà¤¾à¤•िस्तान ने डोनाल्ड à¤Ÿà¥à¤°à¤‚प à¤•ी ट्रांजिशन टीम के साथ बैठकें करने के लिए एक दूत को अमेरिका भेजने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और अमेरिका के अगले राष्ट्रपति ट्रंप à¤•े बीच दो दिन पहले फोन पर हुई सकारात्मक बातचीत के बाद यह कदम उठाया जा रहा है। विदेश मामलों पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विशेष सहायक तारिक फातिमी ट्रंप à¤•ी ट्रांजिशन टीम के अधिकारियों से मिलने के लिए इस सप्ताहांत पर अमेरिका जाएंगे।

अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी ने पुष्टि किया है कि फातिमी ट्रंप की ट्रांजिशन टीम के अधिकारियों से मिलेंगे। जिलानी ने कहा कि ट्रांजिशन टीम के सदस्यों से मिलने के अलावा फातिमी निवर्तमान ओबामा प्रशासन के अधिकारियों से भी मिलेंगे।  à¤¡à¥‹à¤¨à¤¾à¤²à¥à¤¡ ट्रंप 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके पास पहले से एक अस्थाई टीम है जो विदेशी नेताओं और अधिकारियों को न्यूयॉर्क स्थित मुख्यालय में आने तथा मिलने को प्रोत्साहित कर रही है।

जिलानी ने दूतावास में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि दो सप्ताह के आधिकारिक दौरे पर आ रहे फातिमी इस वर्ष चुनाव जीतने वाले कुछ सांसदों से भी मिलेंगे। ट्रंप और शरीफ के साथ फोन पर हुई बातचीत के बाद यह नया घटनाक्रम है।

Share This News :