Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
कोहरे से 80 ट्रेनें प्रभावित, 21 घंटे लेट चली दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस

राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सुहाना बना रहा। हालांकि कोहरे की वजह से यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई यातायात बाधित हुआ और दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में देरी हुई। एएनआई के ट्वीट के मुताबिक नई दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस 21 घंटे देरी से चली जबकि पटना-नई दिल्ली राजधानी को रद्द कर दिया गया। अर्चना एक्सप्रेस 55 घंटे लेट होने के बाद रद्द कर दी गई।

कोहरे की वजह से करीब 38 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई जिसमें से 13 उड़ानों को रद्द कर दिया गया। कम दृश्यता की वजह से दिल्ली आने वाली कम से कम 80 ट्रेनें निर्धारित समय से दो से चार घंटे पीछे चल रही हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘आज सुबह न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे आद्र्रता 87 फीसदी दर्ज की गई।’ अधिकारी ने बताया कि दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई और दिन चढ़ने के साथ स्थिति में सुधार होगा।

अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। रेलवे के अनुसार, दिल्ली आने वाली कम से कम 80 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो से चार घंटे की देरी से चल रहीं हैं। उत्तर में कोहरे की वजह से 12 ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। कोहरे की वजह से दिल्ली के हवाई अड्डे पर कई उड़ानें प्रभावित हुई।

दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार करीब 38 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई जिनमें से 13 उड़ानों को रद्द कर दिया गया।

Share This News :