Home > राज्यो से ,slider news,
600 किमी लंबा गंगा एक्सप्रेसवे कहाँ से कहाँ तक बनेगा

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रयागराज में चल रहे कुंभ के दौरान कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला किया है। योगी कैबिनेट ने 600 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे बनाने के फैसले पर मुहर लगाई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि यह दुनिया का सबसे लंबा एक्सप्रेस वे होगा। कैबिनेट मीटिंग में सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को प्रदेश में टैक्स फ्री करने पर भी मुहर लगी। इसके साथ ही सीएम योगी ने अयोध्या मामले मेें केंद्र सरकार की सुप्रीम कोर्ट में दी गई अर्जी का स्वागत किया है। 

कैबिनेट बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज के बुनियादी ढांचे के लिए कुछ नहीं किया गया। उनकी सरकार ने अब प्रयागराज को पश्चिमी यूपी से जोड़ने के लिए एक्सप्रेसवे बनाने का फैसला लिया है। यह गंगा एक्सप्रेस वे 600 किलोमीटर लंबा होगा। मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, रायबरेली और प्रतापगढ़ होते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे प्रयागराज तक जाएगा। इसको बनाने में यूपी सरकार तकरीबन 36 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। 

Share This News :