Home > राज्यो से ,slider news,
आईपीएस अफसर ऋषि कुमार शुक्ला सीबीआई के नए निदेशक नियुक्त

नई दिल्ली.1983 बैच के आईपीएस अफसर ऋषि कुमार शुक्ला को सीबीआई का नया डायरेक्टर बनाया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी, नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सीजेआई की अगुआई वाली हाई पावर कमिटी ने शनिवार को यह फैसला लिया . शुक्ला मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अफसर हैं और वह मध्य प्रदेश के डीजीपी भी रह चुके हैं. उनका दो साल का कार्यकाल होगा.

Share This News :