Homeवायरल न्यूज़,
जब स्मृति ईरानी, हरसिमरत कौर ने किया डांस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी, हरसिमरत कौर और किरण खेर अन्य महिला सांसदों के साथ कुछ फुर्सत के पलों में डांस करते नजर आ रहे हैं.  अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में अपना दल पार्टी की सांसद अनुप्रिया पटेल, डीएमके पार्टी की कनिमोझी और एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी  नजर आईं. ट्विट के मुताबिक ये वीडियो लंच के दौरान बनाया गया. नई दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी ने वीडियो बनाया.

Share This News :