Home > राज्यो से ,slider news,
महासचिव बनने के बाद स्वदेश लौटीं प्रियंका गांधी, राहुल से की मुलाकात

नई दिल्ली। à¤•ांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को विदेश यात्रा से स्वदेश लौट आईं। वापस आकर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके तुगलक रोड स्थित आवास पर मुलाकात की।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि गुरुवार शाम बुलाई गई कांग्रेस महासचिवों और विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की बैठक में भी प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी। इसमें आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर रणनीति बनाई जाएगी। राहुल ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रमुखों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई है। इसमें भी लोकसभा चुनाव तैयारियों पर चर्चा होगी।बताते हैं कि प्रियंका गांधी ने अन्य कांग्रेस नेताओं से भी मुलाकात की और उनके साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। वह पूर्वी उत्तर प्रदेश की ही महासचिव हैं। इन मुलाकातों के दौरान पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे।

Share This News :