Home > राज्यो से ,slider news,
सरकार के आश्वासन के बाद अन्ना हजारे ने तोड़ा अनशन

रालेगण सिद्धि। à¤®à¤¹à¤¾à¤°à¤¾à¤·à¥à¤Ÿà¥à¤° के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस और दो केंद्रीय मंत्रियों के साथ लंबी बातचीत के बाद समाजसेवी अन्ना हजारे ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है। बता दें कि केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति की मांग सहित अन्य मुद्दों को लेकर हजारे 30 जनवरी से अनशन कर रहे थे। हजारे से मिलने मुख्यमंत्री फड़नवीस मंगलवार दोपहर बाद रालेगण सिद्धि पहुंचे। यहां पर उन्होंने हजारे से लंबी बातचीत की और उन्हें मांगें मानने की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जल्द ही लोकपाल नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अपने फैसले के बारे में मीडिया से हजारे ने कहा, 'मैंने मुख्यमंत्री और दो अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई संतोषजनक बातचीत के बाद अनशन समाप्त करने का फैसला किया है।'

हजारे अपनी मांगों को लेकर पिछले सात दिनों से अनशन पर थे। इस दौरान उनका वजन चार किलो 30 ग्राम कम हो गया था। शिवसेना सहित कई संगठनों द्वारा राज्य सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग के चलते मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री फड़नवीस दो केंद्रीय मंत्रियों राधामोहन सिंह और सुभाष भामरे के साथ हजारे के गांव रालेगण सिद्धि पहुंचे और उनसे बातचीत की। इस दौरान महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन भी उनके साथ थे।

 

Share This News :