Home > राज्यो से ,slider news,
ममता बनर्जी का धरना समाप्त

नई दिल्ली। à¤•रोड़ों रुपये के शारदा चिटफंड मामले की सीबीआइ जांच को लेकर उठा सियासी बवंडर तीसरे दिन मंगलवार को ठंडा पड़ता दिखा। सुप्रीम कोर्ट ने धरने पर बैठीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को झटका देते हुए ताजा विवाद की जड़ बने कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को निर्देश दिया कि वह जांच में सहयोग करें और सीबीआइ के सामने उसके द्वारा तय तारीख पर हाजिर हों। राजीव कुमार पिछले दो साल से पूछताछ से बच रहे थे। वहीं, सीबीआइ को निर्देश दिया कि पूछताछ मेघालय की राजधानी शिलांग में करे और राजीव कुमार को गिरफ्तार न किया जाए।कोर्ट के आदेश में भाजपा और ममता दोनों को अपनी-अपनी 'नैतिक जीत' नजर आई। इसके बाद मंगलवार शाम आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में ममता ने तीसरे दिन अपना धरना खत्म कर दिया।

यह आदेश प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई, दीपक गुप्ता और संजीव खन्ना की पीठ ने सीबीआइ की अर्जियों पर सुनवाई के बाद जारी किए। सीबीआइ ने सोमवार को आननफानन में दो अर्जियां दाखिल कर सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की गुहार लगाई थी।

एक अर्जी में पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार पर जांच में सहयोग न करने और सारधा चिटफंड मामले से जुड़े दस्तावेज नष्ट करने का आरोप लगाते हुए उनके तत्काल समर्पण का आदेश मांगा था। दूसरी अर्जी में पश्चिम बंगाल पुलिस पर मामले की जांच में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए तीन शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करने की मांग की थी।

 

Share This News :