Home > राज्यो से ,slider news,
प्रियंका हुईं सक्रिय, पहुंची झुग्गी बस्ती में

लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस के लिए आज का दिन बेहद अहम हो सकता है। पार्टी महासचिव नियुक्त किए जाने के बाद स्वदेश लौट चुकीं प्रियंका गांधी वाड्रा सक्रिय हो गई हैं और खबर है कि वे आज महासचिव पद संभाल सकती हैं। उन्हें पार्टी मुख्यालय में दफ्तर में दे दिया गया है और मंगलवार को उनके दफ्तर के बाहर उनकी नेमप्लेट भी लगा दी गई। खबर है कि गुरुवार शाम बुलाई गई कांग्रेस महासचिवों और विभिन्न राज्यों के प्रभारियों की बैठक में भी प्रियंका गांधी मौजूद रहेंगी।

कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर्स एनडीएमसी ने हटा दिए जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर कांग्रेस नेता जगदीश शर्मा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार गंदी राजनीति कर रही है।

प्रियंका हुईं सक्रिय, पहुंची झुग्गी बस्ती में

विदेश से लौटने के बाद प्रियंका गांधी दिल्ली के औरंगज़ेब रोड के क्लस्टर हाउसिंग में शारीरिक रूप से अक्षम आशीष नाम के बच्चे से मुलाकात करने पहुंच गई। आशीष के पिता सुभाष यादव ने कहा कि वह (प्रियंका गांधी) यहां हर दो महीनें पर आती हैं। हमारा हालचाल लेती हैं और हम लोगों के साथ समय भी बिताती हैं।

 

 

Share This News :