Homeराज्यो से ,slider news,
TIME पर्सन ऑफ द ईयर: रीडर्स पोल में पहले पायदान पर पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल के टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के रीडर्स पोल में जीत गए हैं. हाालांकि, अमेरिका की टाइम मैगजीन द्वारा पर्सन ऑफ द ईयर के फाइनल विजेता की घोषणा 7 दिसंबर को की जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी ने इस रीडर्स पोल में अमेरिकी नेताओं बराक ओबामा और डोलाल्ड ट्रम्प को भी पीछे छोड़ दिया. यही नहीं वह दुनिया के कई प्रमुख नेताओं, कलाकारों और अन्य प्रमुख हस्तियों को पीछे छोड़कर इस पोल में विजेता बने हैं.

टाइम पर्सन ऑफ द ईयर साल को साल की सबसे प्रभावशाली हस्ती माना जाता है. इस बारे में अंतिम चुनाव पत्रिका के संपादकों पर निर्भर होगा, लेकिन रीडर्स पोल से दुनिया भर में इन प्रख्यात व्यक्तियों की लोकप्रियता का पता तो चल ही जाता है. रविवार रात बंद हुए रीडर्स पोल में मोदी को कुल 18 फीसदी वोट हासिल हुए.

 

Share This News :