Homeखेल ,
सरकार तय करेगी विश्वकप में पाक के खिलाफ टीम इंडिया खेलेगी या नहीं

 à¤ªà¥à¤²à¤µà¤¾à¤®à¤¾ आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ रहा है। मांग भी उठ रही है कि भारत को पाकिस्तान के साथ सभी रिश्ते तोड़ लेना चाहिए। इस बीच, क्रिकेट विश्वकप में होने वाला भारत-पाक मुकाबला भी सवालों में है। बीसीसीआई ने एक बार फिर साफ किया है कि भारत, पाकिस्तान के साथ वह क्रिकेट मैच खेलेगा या नहीं, यह सरकार तय करेगी। यदि सरकार इन्कार करती है तो भारत कोई भी मैच पाकिस्तान के साथ नहीं खेलेगा।

इससे पहले आईसीसी ने कहा था कि विश्वकप के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके जबाब में बीसीसीआई की ओर से बुधवार को कहा गया, इस पर कुछ दिन बाद स्थिति स्पष्ट होगी। संभव है विश्व कप के करीब आने पर इस पर कोई फैसला हो सके। यह भारत का फैसला होगा। इसमें आईसीसी का कोई लेना-देना नहीं है।

Share This News :