Homeवायरल न्यूज़,
राशि के हिसाब से करें आई मेकअप, जानिए कौन-सा रंग आपके लिए लकी है

कुछ लोग राशि के अनुसार अपने आप को ढालते हैं ताकि उनका अच्छा समय चलते रहे। राशि और रंगों का भी गहरा कनेक्शन होता है। तभी तो कई लोग अपने कपड़ों के रंगों का खास ख्याल रखते हैं। लेकिन अगर आप मेकअप कर रही हैं तो भी आपको रंगों का ख्याल रखना बेहतर होगा। राशि के हिसाब से आई मेकअप चुना जाए तो इससे नई ऊर्जा का संचार होगा। यहां जानिए 12 राशियों के लिए कौन से रंग का आई मेकअप लकी रहेगा:

मेष: लाल रंग 

 

लाल रंग का आईशैडो लगाने से बल और योग्यता बढ़ती है। लाल रंग इसी का प्रतीक है। लाल रंग को ग्रे आईशैडो के साथ लगाएं।

वृषभ: हरा रंग 

हरे रंग में हीलिंग के गुण हैं। इससे स्थिरता और सम्पन्नता आती है। इससे लगाने से आप में सकारात्मक भावनाएं पैदा होगी।

मिथुन: पीला 

पीला रंग लगाने से आपकी मेमोरी और कम्युनिकेशन स्किल्स बेहतर बनेगी। यह रंग ऊर्जा और उत्साह का रंग है।

कर्क: गुलाबी रंग

अगर आप भावनात्मक रूप से परेशान है और किसी बदलाव के दौर से गुजर रही हैं, तो इस रंग को लगाएं। इससे आप सहज रूप से सब स्वीकारे को तैयार हो जाएंगी।

सिंह: नारंगी रंग

इस रंग का आईशैडो लगाने से खुशियां बढ़ती है और आप आगे बढ़ने के लिए लालयित होते हैं। यह शक्ति का प्रतीक है।

 

कन्या: रॉयल ब्लू 

 

 

इसके इस्तेमाल से धैर्य आता है। तनाव कम होता है और मन में शांति मिलती है। यह सुंदरता और बुद्धिमत्ता का प्रतीक है।

तुला: लाइट ब्लू 

 

 

निर्णय लेने में आप कच्चे हैं। इस रंग को लगाने से आपको संतुलन महसूस होगा। आपमें निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।

वृश्चिक: बेरी कलर 

 

समय के साथ चलने में मदद मिलेगी। यह गुण और प्रेम का रंग है।

धनु: ब्लूइश ग्रीन

ट्रैवलिंग के दौरान इस रंग का इस्तेमाल करें। रिसर्च वर्क कर रहे हो तो भी इसे लगाए। इससे आप आशावान बनेंगे।

मकर: ब्राउन 

 

इसके इस्तेमाल से आप प्रैक्टिकल बनते हैं और आपको सपना पूरा करने में मदद मिलती है।

कुंभ: पर्पल 

 

यह कल आपको लोगों को समझने और उनसे जुड़ने में मदद करेगा।

मीन: सी ग्रीन 

 

आत्मविश्वास और स्पष्टवादिता के गुण विकसित होंगे।

Share This News :