Home > राज्यो से ,slider news,
पाकिस्‍तान ने तोड़ा सीजफायर, नौशेहरा और अखनूर सेक्‍टर में फायरिंग

नई दिल्ली। Surgical Strike2 - गुलाम कश्मीर और पाकिस्तान में भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए Air Strikes के बावजूद भी पाकिस्तान नहीं सुधरा है। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार शाम होते ही जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके में भारी गोलाबारी की है।

इससे पहले दिन में Surgical Strike2 को लेकर पाकिस्तान में राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की बैठक हुई। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस बैठक की अध्यक्षता की। इमरान खान ने कहा कि भारत ने एकतरफा उकसावे की कार्रवाई की है और हम अपने चुने हुए समय पर चुनी हुई जगह पर इसका उचित जवाब देंगे।

इमरान खान ने अपने यहां आवाम को संबोधित करते हुए कहा है कि वे हर तरह के हालात के लिए तैयार रहें। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का कहना है कि वह राष्ट्रीय और विदेशी मीडिया को भी Surgical Strike2 के Ground Zero पर लेकर जाएंगे, लेकिन अभी वहां मौसम ठीक नहीं है।

भारत में सरकारी सूत्रों के अमुसार मिराज 2000 विमानों से पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंपों पर 1000KG के 6 बम गिराए गए थे। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमानों द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर Air Strike के बाद स्थिति पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने यह बैठक बुलाई थी।

कूटनीतिक स्तर पर भी भारत को बढ़त मिल रही है। एक तरफ अमेरिका का कहना है कि पाकिस्तान को उसकी तरफ से किसी भी तरह की मदद नहीं मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया ने भी Surgical Strike2 को लेकर भारत का समर्थन किया है और पाकिस्तान से आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। पाकिस्तान के दोस्त चीन ने भी उसका साथ नहीं दिया। चीन ने भारत और पाकिस्तान से 'संयम बरतने' का आग्रह भर किया है।

इससे पहले Pulwama Terror Attack के बाद भारत ने पाकिस्तान में Surgical Strike2 की है। भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर Air Strikes की हैं। छन-छनकर आ रही खबरों के अनुसार इस एयरस्ट्राइक से पाकिस्तान में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। वायुसेना की इस कार्रवाई में 300 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

 

 

Share This News :