Home > राज्यो से ,slider news,
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का खुलासा- LoC से 70 किमी आगे था टारगेट

भारतीय वायुसेना ने लिया पुलवामा आतंकी हमले का बदला
मंगलवार तड़के पाकिस्तान में घुसकर वायुसेना ने की एयरस्ट्राइक
एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकाने हुए तबाह
विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की पुष्टि
प्रधानमंत्री ने तीनों सेना प्रमुखों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को तीनों सेना प्रमुखों से मुलाकात की. उन्होंने पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक और उनके सम्मिलित प्रयास पर तीनों सेना प्रमुखों को बधाई दी है. LoC से 70 किमी तक वार
सूत्रों के मुताबिक, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सर्वदलीय बैठक में जानकारी दी है कि यह हमला LoC से 70 किलोमीटर आगे तक टारगेट था. हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह एक नॉन मिलिट्री ऑपरेशन था और यह हमला सिर्फ आतंकी कैंपों के खिलाफ था. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान इस बात को लेकर कंफ्यूज है कि कैसे जवाब दिया जाए.
सुषमा स्वराज ने एस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट माइकल पोंपियो से की बात
सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नेताओं को बताया कि उन्होंने इंडियन फोर्स के एयर स्ट्राइक को लेकर यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट माइकल पोंपियो से बातचीत की है.
यह एक एंटी-टेरर ऑपरेशन था
सर्वदलीय बैठक में सरकार ने पाकिस्तान पर हुई कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि यह एक एंटी-टेरर ऑपरेशन था. सरकार ने कहा कि यह मिलिट्री ऑपरेशन नहीं था. सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने कहा कि ये कार्रवाई जरूरी थी.भारत को पूरा जवाब देंगे
भारत के एयर स्ट्राइक पर पाकिस्तान सेना के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि हम भारत के झूठ का जवाब सच से देंगे और भारत को एक्सपोज करेंगे. उन्होंने कहा कि भारत हमारे जवाब का इंतजार करे.

Share This News :